प्रयागराज 4 जनवरी (आरएनएस)। होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां में 26 वर्षीय युवक शुभम केशरवानी उफऱ् चिंटू केसरवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से कुछ दूर स्थित एक गोदाम में फंदे पर लटका मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम, शिव कुमार केसरवानी के तीन बेटों में से तीसरे नंबर का था। यह घटना रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच हुई। रात 11 बजे तक जब शुभम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान किसी ने बताया कि उसे गोदाम की तरफ जाते हुए देखा गया था।
परिजन जब गोदाम पर पहुंचे तो उसका ताला खुला हुआ था और शटर गिरा था। अंदर जाने पर उन्होंने शुभम का शव छत के चूल्हे से फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

