भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलूÓ ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बस्ती4 जनवरी (आरएनएस)। प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा सत्येन्द्र सिंह ‘भोलूÓ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सत्येन्द्र सिंह ‘भोलूÓ ने कहा है कि सिपाही भर्ती – 2026 में जहां आरक्षित वर्ग की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष ( आरक्षण नियमावली के तहत् ) निर्धारित है। परन्तु सिपाही भर्ती अंतर्गत आने वाले कुछ पदों पर भर्ती कोरोना व अन्य कारणों से पिछले कई साल से लंबित है जिसके मद्देनजर सामान्य वर्ग को भी आयु सीमा में रियायत मिलनी चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के संग न्यायोचित फैसला लेते हुए तय आयु सीमा 18-25 वर्ष करने पर विचार करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

