बस्ती 4 जनवरी (आरएनएस)। रविवार की शाम दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग विशेषरगंज कस्बे में एक किराना व्यापारी से बाइक सवार दो लोगों ने बैग में रखे बीस हजार रूपए छीन कर फरार हो गए।? व्यापारी की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।
छावनी कस्बा निवासी जय प्रकाश कसौधन किराने के थोक व्यापारी हैं रविवार की शाम को किराना दुकानदारों से विशेषरगंज कस्बे के धरमनगर जाने वाले मार्ग पर बकाये रूपये लेने आये थे। अचानक वाइक सवार दो लोगों ने किराना व्यापारी से बैग में रखा करीब बीस हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। किराना व्यापारी जय प्रकाश कसौधन की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस आस पास लोगो से पूछ-ताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि जांच-पड़ताल किया जा रहा है आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

