मेरठ 4 जनवरी (आरएनएस)। जानी क्षेत्र के गांव कुराली निवासी दो युवक कार सहित शनिवार देर रात रुड़की के पास गंगनहर में गिर गए। गंगनहर में डूबने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की जानकारी पर गांव-परिवार में मातम छाया हुआ है।
गांव कुराली निवासी सौरभ (24) पुत्र राजकुमार शर्मा और आयुष उर्फ पुनीत (23) पुत्र राजू शर्मा शनिवार देर रात कार से हरिद्वार से कांवड़ मार्ग से होते हुए अपने घर कुराली आ रहे थे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर रुड़की के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। इस दौरान कार गंगनहर में गिरते देख पीछे आ रहे अन्य राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार कार को गंगनहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार में सीट बेल्ट में अटके सौरभ और आयुष की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत रुड़की पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

