मेरठ 4 जनवरी (आरएनएस)। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वाँधान में ÓÓलैंगिक उत्पीडऩ की रोकथामÓÓ विषय पर ÓÓएकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशालाÓÓ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि/ वक्ता के रूप में प्रतिभाग करते हुए ÓÓविजन इण्डियाÓÓ (भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से सर्टिफाईड/सम्बद्ध) की लैंगिक उत्पीडऩ रोकथाम की सर्टिफाईड ट्रेनर सुश्री प्रियंका गर्ग एवं सुश्री साईमा अनवर ने उपस्थित स्टॉफ एवं प्रबंधन के सदस्यों को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ रोकने के तरीको पर विस्तार से समझाया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अटल सभागार में आयोजित ÓÓलैंगिक उत्पीडऩ की रोकथामÓÓ विषय पर आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, दिल्ली से आयी मुख्य अतिथि/वक्ता सुश्री प्रियंका गर्ग, सुश्री साईमा अनवर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुरेश जी मेहता आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में यौन/लैंगिक उत्पीडऩ नियन्त्रक एक्सपर्ट सुश्री प्रियंका गर्ग ने कहा कि भारत सरकार ने कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीडऩ विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक सख्त कानून ÓÓप्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल हृासमेंट एक्टÓÓ बनाया है। जिसके द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण ना होने एवं लैंगिक उत्पीडऩ पर कठोर दण्ड का प्रावधान है, पर यह तभी प्रभावी होगा जब किसी भी उत्पीडऩ होने पर महिलाऐं निडर होकर उसकी शिकायत करें।
इस अवसर पर डॉ0 राजेश बंसल, डॉ0 नजमल हुदा, डॉ0 रिहाना हुदा, डॉ0 बी0एस0 त्यागी, डॉ0 सुप्रीति भटनागर, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह, प्रशान्त, डॉ0 शिल्पा रैना, डॉ0 नीतू पंवार, डॉ0 ज्योति, डॉ0 स्नेहलता, एस0एस0 बघेल, मेरठ परिसर से डॉ0 प्रताप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

