मेरठ 4 जनवरी (आरएनएस)। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मां भद्रकाली मंदिर पर लगने वाले आगामी मेले के दृष्टिगत मेला स्थल का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण एवं सीओ मवाना ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी देहात द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी के साथ मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

