मेरठ 4 जनवरी (आरएनएस)। थाना परतापुर पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाला सरगना दबोचा है। थाना परतापुर पुलिस द्वारा दिनांक 01/01/2026 को मु0अ0स0 0001/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसमें गैंग लीडर मोनू पुत्र किशनपाल निवासी पूठरी थाना जानी अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर इलाके में अपराध करता था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट गिरोह बनाया हुआ था। जो जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सके खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले परतापुर थाने में दर्ज हैं। गिरोह के सदस्यों द्वारा छिनेती, लूट और वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देते थे। जो थाने में अपराधिक कृत्य गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2(ख)17 के अन्तर्गत संगठित गिरोह के रुप में दर्ज है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

