बिलासपुर 5 जनवरी 2026(आरएनएस) कोनी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए १० लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा (31) को गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों अंतर्गत गतोरी कच्छार रोड तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी बहोरिक उर्फ दऊवा वर्मा के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के 6 पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने अध्वा विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने शराब जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

