फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के साथ फिल्म के बाकी मुख्य कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं।
आलिया ने इंस्टग्राम पर अपनी फिल्म अल्फा का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं।
फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था। टीजर की शुरुआत में आलिया भट्ट और बॉबी देओल एक साथ खाना खाते हुए दिखते हैं। बॉबी देओल, आलिया को उनके 18वें जन्मदिन की बधाई देते हैं और उन्हें एक कमरे का नंबर लिखा हुआ कार्ड देते हैं।
बॉबी कहते हैं कि अब ट्रेनिंग को सच में आजमाने का समय आ गया है। इसके बाद फिल्म के कुछ शानदार एक्शन सीन दिखाए जाते हैं। टीजर से पता चलता है कि बॉबी देओल ने आलिया को एक खतरनाक एजेंट बनने के लिए कई साल तक ट्रेनिंग दी है। दोनों के बीच एक गुरु और शिष्य का रिश्ता दिखाया गया है।
इस टीजर में फिल्म की दूसरी मुख्य अभिनेत्री शरवरी वाघ नजर नहीं आईं। दरअसल, यह फिल्म मेकर्स की एक सोची-समझी प्लानिंग है। वे फिल्म के सभी बड़े कलाकारों को एक साथ दिखाने के बजाय, धीरे-धीरे एक-एक करके सबके किरदारों को सामने लाएंगे। शरवरी के किरदार की पहली झलक जल्द ही किसी खास मौके पर अलग से दिखाई जाएगी, ताकि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

