मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। शहर के कैंट क्षेत्र के गांधी बाग के समीप जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया है। सेना के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी है, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे सैनिकों के परिवार भी दहशत में हैं। अभी भी वन रेंजर अपनी टीम के साथ जंगल में कांबिंग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टू आर्मी हेड क्वार्टर परिसर में ड्यूटी दे रहे सेना के जवानों को चार दिन पहले तेंदुआ दिखा था। उसी दिन वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा। दो दिन से तेंदुआ लगातार दिख रहा हैं। सोमवार को सेना का एक जवान वन विभाग के ऑफिस भेजा गया तो सोमवार को टीम मौके पर पहुंची, मौके पर देखा तो एक नील गाय को तेंदुए ने खाया हुआ है। वहीं सेना के सीसीटीवी में भी तेंदुआ कैद हुआ है। इस मामले में प्रभागीय निदेशक वानिकी वंदना फोगाट ने बताया कि टीम को लगाया हुआ हैं। जाल लगाने की तैयारी की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

