मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। रोहटा रोड के सरस्वती विहार निवासी तनुज मित्तल सीसीटीवी कैमरे का काम करते हैं। उनका पीएल शर्मा रोड स्थित रुद्रा इंटरप्राइजेज के मालिक सतीश पुंडीर से लेनदेन है। रविवार को तनुज भुगतान के लिए सतीश पुंडीर के पास आए थे। यहां उनकी सतीश से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतीश और उसके साथियों ने मारपीट कर तनुज को गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल तनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि तनुज की तहरीर पर लालकुर्ती पुलिस ने सतीश पुंडीर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

