मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। पड़ोसी के मारपीट करने की शिकायत लेकर परतापुर थाने पहुंचे युवक की सुनवाई नहीं होने पर ट्रक के आगे कूदकर उसने जान देने की कोशिश की। पीडि़त युवक ने पुलिस पर आरोपित का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया।
परतापुर थानाक्षेत्र के गांव कंचनपुर घोपला निवासी कालू का अपने पड़ोसी से घर के सामने ब्रेकर लगाने को लेकर शनिवार रात विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी ने कालू की पिटाई कर दी। इसके बाद कालू थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और थाने से भगा दिया और आरोपित पड़ोसी का पक्ष लिया। आरोपित का पक्ष लेने से नाराज कालू थाने के सामने ही ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। पुलिस कालू को सड़क से उठाकर थाने ले गई और आरोपित पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि कालू ने शराब पी रखी थी। पड़ोसी से उसका विवाद हो गया था। उसे दिन में शिकायत लेकर आने को कहा था, जिसके बाद वह सड़क पर बैठ गया था। रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

