मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। परतापुर थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में कार सवार युवक पर तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार रिठानी निवासी शशांक बैंसला ने तीन युवकों से कुछ समय पहले फारच्यूनर गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी की किश्त जमा नहीं होने पर फाइनेंसरों ने उसे जब्त कर लिया। शशांक बैंसला ने तीन युवकों पर गाड़ी चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार रात में शशांक ने तीनों युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
थाना प्रभारी अजय शुकला का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल तीनों युवकों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

