मवाना मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। मवाना थाना अंतर्गत रविवार देर रात गोकशी के लिए गोवंश लेकर जाते हुए बहोड़पुर के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह थाने का गैंग्स्टर भी है और दस से अधिक मुकदमे हैं। पास से तमंचा 315 बोर, एक खोखा, कटान में प्रयुक्त औजार बरामद हुए।
थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोवंश को कटान के लिए बहोड़पुर के जंगल में ले गया है। सूचना पर पुलिस गांव के जंगल में पहुंची गन्ने के खेत में व्यक्ति दिखाई पड़ा। उसने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।
उसके दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोकश ने पूछताछ में अपना नाम सादिक उर्फ अटल पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम सठला बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा, खोखा, कारतूस व कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। घायल को सीएचसी भिजवाया, उपचार के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। गोवंश भी पुलिस ने बरामद कर लिया, जिसे गोशाला भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गोकश पर थाना गैंगस्टर एक्ट समेत मवाना थाने पर दस मुकदमे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

