मेरठ 5 जनवरी (आरएनएस)। शातिर गोकश सबदर से रविवार देर रात सरूरपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से सबदर घायल हो गया। हाल में उसने हिंडन नदी पटरी पर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। उसके एक साथी अहसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपित से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए है। उसे सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि एक सूचना के बाद पुलिस ने मेरठ-बडौत रोड पर खिवाई पुलिस चौकी के सामने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सबदर यहां आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि सबदर शातिर गोकश है। वह अपने साथियों संग दिन में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ लेता था। इसके बाद उसे हिंडन नदी पर जंगल में बांध देते थे। छह दिन पूर्व सबदर व अहसान ने अपने साथियों संग मिलकर हिंडन नदी पर गोवंश की हत्या की थी। पुलिस के छापा मारने पर फरार हो गए थे। पुलिस ने अहसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सबदर की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सबदर भ_े पर काम करता था। रात में गोकशी करता था। उन्होंने बताया कि गोकशी में शामिल एक और आरोपित को पुलिस तलाश रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

