गोण्डा 5 जनवरी। कॉमन मैन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम के संयोजक प्रबंधक धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने बताया कि समारोह में जनपद की युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा विचारक महिम तिवारी व साहित्य मनीषी डा. शैलेन्द्र मिश्र युवाओं को विवेकानंद के जीवन व दर्शन से प्रेरित करेंगे। समारोह को संगीत से आकर्षक बनाने का दायित्व संगीतकार कौशल उपाध्याय को सौंपा गया है। कार्यक्रम में पटना के लोकप्रिय गायक व स्थानीय युवा कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में नगर के चित्रांश समाज को सहभागी बनाने के लिए आगामी शनिवार को रामलीला स्थित रामेश्वरम मंदिर में अपराह्न एक बजे से रेल परामर्श दाता पंकज कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में बैठक आहूत किया गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए सोसाइटी के
अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम, पंकज श्रीवास्तव अनिल सिंह, इं. सुरेश कुमार दूबे, पंकज दूबे, राजेश तिवारी, मिंटू गुप्ता, कौशल उपाध्याय सहभागी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

