गोण्डा 5 जनवरी। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की प्रांत योजना बैठक 3 व 4 जनवरी को हरदोई के जे के ग्रैंड रिजॉर्ट में आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह का मार्गदर्शन प्रांत के 25 जिले से आए हुए प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ बैठक में धर्मांतरण, लवजि़हाद ,सामाजिक समरसता, गौ रक्षा आदि विषयों पर व्यापक विचार विमर्श व योजना बनाई गई। इस मौके पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने हेतु दायित्व परिवर्तन व नवीन दायित्व की घोषणा की जाती है जिसमें गोंण्डा जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर सोमानी को उनकी कार्य कुशलता, ईमानदारी व सज्जनता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए नवीन दायित्व जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गोण्डा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे पूर्व श्री सोमानी ने संगठन में जिलाकोषाध्यक्ष,जिला मंत्री जैसे प्रमुख दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है।
नवीन दायित्व मिलने पर श्री सोमानी ने कहा कि हिंदुत्व के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है, आजीवन संगठन,हिंदुत्व एवं राष्ट्र सेवा में लगा रहूंगा। जिलाध्यक्ष बनने पर विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद संगठन मंत्री दीपेंद्र,महेश तिवारी ,राम प्रकाश गुप्ता,ओम प्रकाश सोनी ,राकेश वर्मा, राजकुमार शुक्ला, गुदगुद मिश्रा, शारदा कांत पांडे ,दुर्गा प्रसाद चौबे, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल,शिवकुमार सोनी,भूपेंद्र आर्य,भरत गिरी, बलराम बाबू शुक्ला, दीपक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल,नीरज मौर्य, विद्याभूषण द्विवेदी, शशांक श्रीवास्तव, संगम लाल गुप्ता, सर्वजीत सिंह,राजू गोस्वामी,योषित सक्सेना,सीताराम कुशवाहा आदि कार्यकर्ताऑ व शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई प्रेषित की7
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

