:-श्रीनाथ रस्तोगी बने कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष।
गोण्डा 5 जनवरी। कटरा बाजार विकासखंड सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल दूबे एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ला उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता नवीनीकरण एवं विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी को कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रीनाथ रस्तोगी ने कहा कि वह संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकारों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
मुख्य अतिथि भवानीभीख शुक्ला ने ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया, वहीं मंडल अध्यक्ष अनिल दूबे ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक में मंडल संरक्षक एसपी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी,रणविजय सिंह, राम बहाल तिवारी, मोहित दुबे, सत्यव्रत शुक्ला, भानु प्रताप, पंकज पांडे, सूर्यमल त्रिवेदी, मुकेश कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार द्विवेदी,, अर्जुन प्रसाद मिश्रा, दिलीप तिवारी,मोहित त्रिवेदी, गणेश रस्तोगी, रोहित जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, विनोद कुमार अवस्थी, सनी सिंह, सूर्यकुमार शुक्ला, सचिन गौतम, मोहित शुक्ला,सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

