अलावल देवरिया (गोण्डा) 5 जनवरी। सोमवार को मिशन शक्ति टीम थाना मोतीगंज व मिशन शक्ति टीम थाना छपिया द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में जनपद गोण्डा के थाना मोतीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई वहीं थाना छपिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में टीम क्षेत्र भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक कर रही है वही थाना छपिया के थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि स्थानीय थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

