:-इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 50 गरीब परिवारों में कंबल वितरण किया गया
अलावल देवरिया (गोण्डा) 5 जनवरी। जनपद के मनकापुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गढ़ी में सोमवार को पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए हुए क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया है वही इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 50 गरीब परिवारों में निशुल्क कंबल वितरण किया गया। ग्राम पंचायत गढ़ी में हर सोमवार को पंचायत दिवस का आयोजन ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है। यह कार्यक्रम पंचायत भवन में किया जाता है और क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराया जाता है। सोमवार को भी ग्राम प्रधान अरूणेश यादव उर्फ हरिश्चंद्र ने पंचायत दिवस के दौरान आए हुए क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर कुछ लोगों का मौके पर निस्तारण कराया कुछ की निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 50 गरीब परिवारों में कंबल वितरण भी किया गया। इससे पहले भी सैकड़ो लोगों में कंबल वितरण किया गया था। ग्राम प्रधान द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

