गोण्डा 5 जनवरी। थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 973/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, गोण्डा व 05/2026 धारा 303 (2)बीएनएस थाना धानेपुर, गोण्डा से संबंधित 1 शातिर वाहन चोर अरुण कुमार गोस्वामी पुत्र गुल्ले प्रसाद गोस्वामी निवासी ग्राम कंसड़वा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
मिली जानकारी अनुसार
आज सोमवार की भोर में थाना कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार मय हमराह रात्रिगस्त व क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि सोनबरसा रमवापुर श्याम लिंक नहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार गोस्वामी पुत्र गुल्ले प्रसाद गोस्वामी निवासी ग्राम कंसड़वा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह चोर हैं और जिस मोटरसाइकिल यूपी43एबी7080 से वह आया था वह चोरी की है जिसे उसने 1.01.2026 की रात को धानेपुर क्षेत्र के बग्गी रोड बाजार में सड़क किनारे से चुरा लिया था,एवं दूसरी मोटरसाइकिल यूपी43पी8747 को करीब 1 महीना पहले गोण्डा में कचहरी के बाहर से एक बाइक चुरा लिया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

