जौनपुर 5 जनवरी (आरएनएस )। अंजलि जायसवाल निवासी लखनपुर थाना लाइन बाजार ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में बताया है कि उसकेक घर में घुसकर जानलेवा हमला, महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की कोशिश की गयी है। जिससे वह दहशत में है। उनका कहना है कि प्रेम चन्द जायसवाल , दीपा की बहन वदना का पति संजय उनके साथ की रमेश हेमनीषा पीछे के बाउन्ड्री से हमारे घर में जबरन घुस आए। सभी सभी लाठी डण्डा सें मेरे परिवार पर जानलेवा हमला किया घर में कार्यरत दो महिला कर्मचारी पॉटनी सरोज एवं मनीष यादव ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों द्वारा उन्हें घसीटकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पूर्व में प्रेमचंद्र जायसवाल द्वारा धमकी दी जा चुकी चाँदनी सरोज एवं मनीषा यादव को बुरी तरह लाडिय़ों से हमला किया गया, जिससे इस सभी को कई गंभीर चोटे आई। हमारे घर का स्ीसी कैमरा क्षतिग्रस्त किया गया, दरवाजा, , पानी की टंकी तोड़ी गई तथा घर में जबरन तोड़-फोड की गयी। इन घटनाओं के वीडियो एवं फोटो प्रमाण उपलब्ध हैं। घटना की भयावहता को देखते हुए हमने 112 पर सहायता मांगी। हम लोगों को बाहर से बंद कर दिया गया और आरोपी छत तोडऩे लगे। पुलिसके आने पर किसी प्रकार हम बाहर निकल पाए। इसके पश्चात जब मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, उसी दौरान हमारे परिवार पर पुन: हसला किया गया। रात्रि लगभग 10 बजे, हमारे ससुर चंद्रभान जायसवाल एवं पति सोनू जाावसवाल पर प्रेमचंद्र जायसवाल, दीपा जायसवाल एवं उनके पुत्र युवराज जायसवाल चहेटू रमेश चन्द लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। इस घटना का भी सीसी उपलब्ध है। इतने पर भी आरोपी नहीं रुके। रात्रि लगभग 12:30 बजे, जब हमारा परिवार दूसरे घर आने के लिए निकल रहा था, तब लगभग 20 लोग जबरन मुँह बाँधकर मारने की नीयत से हमारे पास पहुंचे ाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। हम लोग किसी तरह जान बचाकर भाग पाए। आरोपी दबंग, आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। हमारे परिवार को जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर परिवार को सुरक्षा प्रदान किया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

