जौनपुर 5 जनवरी (आरएनएस )। जेसीआई चेतना का 11वां अधिष्ठापन समारोह एक होटल में हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरला महेश्वरी को निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाई गई इसके उपरांत अध्यक्ष सरला माहेश्वरी द्वारा निर्वाचित सचिव वंशिका सिंह कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता व नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।इससे पूर्व मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष गौरव सेठ ने दीप प्रज्ववलित कर समारोह का शुभारंभ किया।राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया गया समय समय संस्था द्वारा जों भी जनसरोकार से जुडा कार्य होगा उसमें शासन प्रशासन की ओर से जों भी सहयोग होगा उसे व पूरा कराने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि द्वारा संस्था द्वारा अत्यधिक ग्रोथ देने पर विशेष गोल्डेन कॉलर अध्यक्ष सरला महेश्वरी को प्रदान किया गया। इंस्टॉलिंग आफिसर विनायक गुप्ता द्वारा नए सदस्यों को शपथ दिलायी गई तथा पिन प्रदान की गई पुर्व अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव द्वारा साल भर किए गए कार्यों हेतु सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । अतिथियों द्वारा कंबल वितरण मच्छरदानी वितरण वॉटर प्यूरीफायर वितरण कार्यों उद्घाटन किया व रक्तदान जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया । डा. रजनीकांत द्विवेदी, भ्रमेश गुप्ता,मनीष देव, मनीष गुप्ता,अंजना सिंह, अंजू पाठक, केके जायसवाल, निखिलेश सिंह, चित्रलेखा सिंह आदि मौजूद रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

