जौनपुर 5 जनवरी (आरएनएस ) । जिले के मंडल कल्याणपुर स्थित सुंगुलपुर प्रांगण में सोमवार को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. आशुतोष मिश्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत चलाए जा रहे श्पंच परिवर्तनश् कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य समाज में सनातनियों को जागरूक और संगठित करना है।डॉ. मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि जातीय भेदभाव समाप्त कर एकजुट होने पर ही भारत पुन: विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने श्पंच परिवर्तनश् कार्यक्रम के तहत लोगों की आपसी जातीय दूरियां खत्म कर उन्हें एक परिवार की तरह जोडऩे के प्रयासों का उल्लेख किया। प्रेम नाथ पाठक ने राष्ट्र हित, समाज हित और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि बबिता सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से सभी कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि वे समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।सम्मेलन की अध्यक्षता श्री राम जन्म सिंह ने करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन मुकेश चंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह सिरकोनी हर्ष सिंह, शताब्दी विस्तारक अखिलेश जी, सतेंद्र जी, प्रधान फेरु राम जी सहित कई हिंदू जनमानस उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभी स्वयंसेवकों से सनातनियों को संगठित करने के साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करने का भी आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

