जौनपुर 5 जनवरी (आरएनएस )। जनपद सोनभद्र के भैंसावर गांव और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के रोनीजा गांव में किसानों का धरना एक माह से अधिक समय से जारी है। इसी को लेकर जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के तत्वावधान में भी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।किसानों की प्रमुख मांगों में यमुना एक्सप्रेसवे के आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजे का तत्काल वितरण शामिल है। वे नई भूमि अधिग्रहण नीति के प्रावधानों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को 20 प्रतिशत विकसित भूमि समय पर दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

