कुशीनगर, 05 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन में भरकर ले जाए जा रहे चोरी की लगभग 03 क्विंटल सरिया के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 05 जनवरी को पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त प्रभु पुत्र सुखदेव निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, रामचन्दर पुत्र मक्खन निवासी घघवा जगदीश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, रम्भू पुत्र सुखदेव निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को एनएच-727 बी तमकुहीराज से रकबा की साईट के नाला निर्माण मे लगायी जा रही सरिया से लगभग 03 क्विंटल सरिया को चोरी कर एक पिकप वाहन में लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 03/26 धारा 306/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

