कुशीनगर, 05 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में बीते दिनों ज्वलन शील पदार्थ (एसिड) अटैक के हुए घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे 05 जनवरी को विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 004/2026 धारा 124(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त दुदनाथ प्रसाद उर्फ गेल्हे पुत्र हीरामन प्रसाद निवासी बंगाली पट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर व नितेश भारती पुत्र महन्थ प्रसाद निवासी ठाड़ीभार नौका टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, हे0का0 अभिषेक सिंह, हे0का0 पवन भारती शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

