प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चन्द्र शेखर आजाद, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के कैडर जिस समाज की गैरराजनीतिक जड़े मजबूत नहीं होती हैं, उस समाज की राजनीति कभी भी कामयाब नहीं हो सकती। इसलिए उन्हें दबे-कुचले समाज की गैरराजनीतिक जड़ों को मजबूत करना चाहिए और जब वे जड़े देखने लगे तो उन्हें जड़े ही नजर नहीं आई तो उन्हें लगा कि बहुजन समाज बिना जड़ के है। पहले तो जड़े बनानी होंगी, फिर जड़ों को मजबूत करना होगा और फिर उस मजबूती का सहारा लेकर हमें राजनीति के बारे में सोचना चाहिए़ आगे बढऩा चाहिए। यह बात आसपा के आईपी रामबृज ने आज कहीं।
उन्होंने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम कहते थे कि उन्होंने सारी जिंदगी बहुजन समाज की गैरराजनीतिक – जड़ों को मजबूत करने में लगा दिया। उसमें ‘बामसेफÓ नाम का एक संगठन – बनाकर दबे-कुचले समाज के जो पढ़े-लिखे कर्मचारी थे, उनको संगठित किया और उनको संगठित करके दिमाग, हुनर और पैसा ये तीन किस्म की गैरराजनीतिक जड़ों को बनाया और मजबूत किया तो उन्हें ऐसा लगा कि ये मूवमेंट को कामयाब बनाने के लिए दिमाग का होना जरूरी है, हुनर का होना जरूरी है और पैसे का होना जरूरी है तो इस तरह से तीन किस्म के जेनरेटर बनाकर उन्होंने मूवमेंट बढ़ाने की कोशिश की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

