प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज को अरैल क्षेत्र में आवंटित भूमि पर आज विधिवत भूमि पूजन श्रद्धा, आस्था एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भूमि की टीन बॉर्डरिंग प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण की जा चुकी थी, जिसके पश्चात निर्धारित शुभ मुहूर्त में यह धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम संकट मोचन उत्तरी मार्ग, अरैल, प्रयागराज (सेक्टर 7) में आयोजित हुआ, जो न्यू यमुना ब्रिज से दाहिनी ओर स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के समीप स्थित है। इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सपरिवार सहभागिता की। इस अवसर पर श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल (बिल्लू) के साथ अजय कुमार अग्रवाल, प्रमेय मित्तल, आशीष अग्रवाल, मनीष गर्ग, आलोक अग्रवाल, कृशाणु अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, सचिन अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि भूमि पूजन के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, एकता एवं भावी योजनाओं की सफलता के लिए सामूहिक रूप से मंगलकामनाएँ की गईं। उपस्थित समाजबंधुओं ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

