प्रयागराज 5 जनवरी (आरएनएस)। सोहबतियाबाग स्थित दरगाह शरीफ हजऱत सैयद सालार मसूद गाजी बाबा की एक हजार तेइसवां उर्स मुबारक बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
दरगाह पर सभी धर्म के जायरीनों ने दरगाह शरीफ पर अकीदत से फूल माला चादर इत्र केवड़ा आदि चढ़ाकर दुआ मांगी। वहीं बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर मिठाई, खीर और हलुआ लोगों बांटते दिखाई दिए। दरगाह शरीफ पर सुबह बाद नमाज फजर कुरआन खानी गुसल के बाद चादर चढ़ाई गई और नाथ शरीफ सलाम पेश किया गया।
बाद नामाज जोहर दरगाह शरीफ के मोतवल्ली एखलाक हुसैन व सैफ़ खान की निगरानी में चादर चढ़ाई गई और फातिहा खानी सलाम के साथ सभी के लिए दुआ करते हुए देश में अमन चैन हिन्दू मुस्लिम एकता भाई चारे के लिए दुआ मांगी गई।
जायरीनों में फरीद वारसी ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह शरीफ के सभी खिदमतगार एवं मोतवल्ली एखलाक हुसैन, सैफ़ खान, सलमान वारसी, गयास, जावेद, जुनैद अख्तर, फरीद वारसी, रूस्तम और सद्दाम के साथ क्षेत्रीय प्रशासन सुरक्षा मौजूद रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

