देहरादून 5 जनवरी (आरएनएस)। फुटबाल एकेडमी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लगभग 650 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को भागीरथी एन्क्लेव में आयोजित प्रतियोगिता अंडर 14 में देहरादून फुटबाल एकेडमी ने दिल्ली एफ सी को 2-1 से हराया। ओपन एज के फाइनल में देहरादून फुटबाल एकेडमी ने गढ़वाल एफसी दिल्ली को फाइनल में टाइब्रेकर मे 5-4 से हराया। साथ ही 45 प्लस की श्रेणी में फाइनल मैच हिमालयन एफसी ऋषिकेश और पहाड़ी बॉयज एफसी के बीच खेला गया। इसमे हमालयन एफसी ऋषिकेश ने पहाड़ी बॉयज को 2-1 से हराया। समस्त विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अथिति आर्मी सर्विसेज खिलाड़ी कैप्टेन धीरज थापा, पूर्व नेशनल खिलाड़ी मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, विनेश राणा, रघुबीर कैश ने प्राइज, ट्रॉफी, मैडल सर्टिफिकेट दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

