वरुण धवन की आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की पहली झलक हाल ही में जारी की गई थी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरादार में नजर आएंगी। निर्माताओं ने फिल्म से पहला धमाकेदार गाना जारी किया है। व्याह करवादो जी गाने का फिल्मांकन वरुण और मृणाल पर किया गया है जो शादी संगीत वाली पूरी वाइब देता है।
व्याह करवादो जी को मीका सिंह ने अपनी जोशीली आवाज दी है, जिसमें उनका साथ असीस कौर ने दिया। इसके बोल वायु ने लिखे हैं और संगीत व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स ने दिया है। वरुण का धमाकेदार डांस गाने में चार चांद लगा रहा है। लोग यूट्यूब पर इसे काफी पसंद कर रहे हैं। टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित यह लव ट्रायएंगल फिल्म भरपूर मनोरंजन और कॉमेडी की डोज देना का वादा करती है। यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

