० अविश्वास प्रस्ताव पर क्चछ्वक्क का पलटवार, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर कसा तंज
० 136 आरोपों के बीच विधानसभा में सियासी ड्रामा, अजय चंद्राकर का बड़ा हमला
रायपुर17 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का आरोप पत्र सदन में प्रस्तुत किया।
चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत स्वयं नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि विपक्ष के सदस्यों को भी अपने नेता प्रतिपक्ष पर भरोसा नहीं है।
अजय चंद्राकर की इस टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी विधायकों से हाथ उठाकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रति विश्वास जताने का आग्रह किया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन व्यक्त किया।
इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, ये तो कॉमेडी हो गई। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को ही पहले अपने समर्थन के लिए हाथ उठवाने पड़ गए।
अजय चंद्राकर की इस टिप्पणी के बाद सदन में कुछ देर तक सियासी नोकझोंक और हल्की हंसी का माहौल देखने को मिला। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आगे भी जारी रही।
त्रिपाठी
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

