देहरादून 5 जनवरी (आरएनएस)। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के फाइनल में पहुंची 20 प्रतिभागी। फरवरी में देहरादून में ग्रैंड फिनाले होगा। सोमवार को निजी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फेमिना मिस इंडिया के डायरेक्टर बेनेट नाथन ने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस के पास अब हमारी ऑफिशियल फ्रेंचाइजी है। जिसके तहत ये उत्तराखंड में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन करा रहे है। उन्होंने बताया कि फरवरी में इसका ग्रैंड फिनाले देहरादून में ही होगा। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में रुचि रखने वाली युवतियों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑडिशन के दौरान निर्णायक की भूमिका फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट, मिस इंडिया दीवा यूनिवर्स फाइनलिस्ट-2020 शिवांगी शर्मा, मिसेज उत्तराखंड-2025 रिदम शर्मा ने निभाई। इस मौके पर शो कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, कॉर्डिनेटर अनन्या भंडारी, प्रोडक्शन मैनेजर राहुल छाबड़ा, ऑफिशियल स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी और ऑफिशियल कोरियोग्राफर जैज़ पुष्कर सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

