देहरादून 5 जनवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश संगठन ने मसूरी एमपीजी कॉलेज के प्रवक्ता डा. दिनेश जैसाली को स्टूडेंट फॉर सेवा प्रकल्प के प्रांत प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ दिनेश जैसाली इससे पूर्व में संघ के अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं तथा 2018 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व के साथ साथ वर्तमान में देहरादून जिले के जिला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी शाखा ने डा. जैसाली को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व देने पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

