सुलतानपुर 5 जनवरी (आरएनएस )। शहर विधायक विनोद सिंह की चेतावनी के बाद नपा प्रशासन अतिक्रमण को लेकर गंभीर हो चला है। सोमवार को एई नगर पालिका की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में नपा के अधिकारी – कर्मचारी सड़क पर बुलडोजर लेकर उतरे तो अफरा – तफरी मच गई। ठेला – खोमचा वालों और पटारियों के किनारे कब्जाधारियों पर प्रशासन का चाबुक चला। गभडिय़ा, सब्जी मंडी, चौक, गल्लामंडी, बस स्टेशन इलाके में हल्ला गाड़ी नें किनारे की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। दर्जनों का चालान काटा गया और सामानों की जब्ती करण की कार्यवाई हुई। इस मौके पर एई संतोष कुमार विश्वकर्मा, एस आई अधुलिका सिंह, जेई नीलम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन समेत दर्जनों कर्मी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

