सोहावल-अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के सारंगापुर शारदा सहायक नहर पुल के पास ग्रामीणों ने एक युवती का उतराता हुआ शव देखा। शव के साथ नहर किनारे किनारे युवक आता देख क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी।घटना की सूचना चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल को मिली। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल के साथ चौकी प्रभारी ने शव को नहर से बाहर निकलवाने के बाद उक्त युवक से पूछताछ की। युवक ने मृतका का रिश्तेदार बताते हुए शव की पहचान कराते हुए बताया कि रूदौली कोतवाली क्षेत्र वजीरगंज निवासी मोहम्मद वैश्य की पुत्री नाजरीन का है। दिमागी संतुलन खराब होने के कारण आज लगभग चार बजे घर से निकल गयी। परिजन उसका पीछा करते हुए नहर पर पहुंचते उसी बीच नहर मे कूद गयी। बाहर निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद कामयाबी नही मिली। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सम्बंधित कोतवाली से अग्रिम कार्यवाही के लिए संपर्क किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

