-दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की किया मांग
अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। शहर में सत्रह वर्षीय मुस्लिम बच्ची की निर्मम हत्या की घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त परिवार से भेंट कर गहरा दुख प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन से घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। चौधरी शहरयार ने पीडि़त परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान की तथा प्रशासन से मांग की कि पीडि़त परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि इस गंभीर और दुखद घटना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के संज्ञान में भी लाया जाएगा, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और प्रशासन को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुऐब खान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, विजय बहादुर वर्मा, जगन्नाथ पाल, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष शुऐब खान, दिलावर खान, मोहम्मद इद्रीस, फैसल खान सहित अन्य सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

