अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने फैजाबाद में नाबालिक बेटी की निर्मम हत्या किए जाने पर पीडि़त परिवार के घर जाकर पीडि़त परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया व उनके परिवार को 50000 रूपये का नगद आर्थिक सहयोग देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया इस मौके पर उन्होंने तत्काल डीएम और एसएसपी से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा एक नाबालिक बेटी के साथ निर्मम हत्या किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जनपद अयोध्या में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए जिससे परिवार का जीवन यापन हो सके उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी इस परिवार के साथ खड़ी है और जहां भी जिस तरह की जरूरत होगी खड़े रहेंगे और हमारे अधिवक्ता साथी भी इस लड़ाई को कानूनी रूप से इस परिवार के साथ मदद करेंगे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर निवजिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ,नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,नि0 महासचिव हामिद जार्फ मीसम, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवीण राठौर,अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शावेज जाफरी एडवोकेट मंसूर इलाही, एडवोकेट रामकरण यादव, रितेश यादव, इस्तखार,अपर्णा जयसवाल , फरीद कुरैशी, इर्शाद इदरीसी, राशिद सलीम अली सईद खान, घुसी, जांबाज़, कृष्णा निषाद, वीरेंद्र गौतम अजय यादव, जेपी यादव ललित यादव, आकिब खान, शाहबाज लकी,अनस खान,आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

