-चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
सोहावल-अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या जनपद की जिला पंचायत की समस्त सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जिले में एक विधानसभा भी एनडीए से मिलकर लड़ेगी ।उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा द्वारा दिल्ली में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा मुलाकात और वार्ता करने के बाद दूरभाष पर बताया। सुडडू मिश्रा ने कहा कि आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर अपने साथियों सहित अयोध्या जनपद की राजनीति के क्षेत्र में चुनाव लडऩे को लेकर विस्तार से जयंत चौधरी से वार्ता हुई। जयंत चौधरी ने आश्वासन दिया और निर्देश दिया कि आप जाइए पंचायत चुनाव की पूरे जिले में तैयारी कीजिए विधानसभा में भी तैयारी कीजिए। रालोद गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पंचायत चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि रालोद का संगठन जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा भारी संख्या में लोगों को सदस्य बनाया गया है। जल्द ही जिले में नई कमेटी भी बनेगी और पंचायत चुनाव पूरे दम खम से पार्टी लड़ेगी। पार्टी के सभी साथियों कार्यकर्ताओं और नेताओं का आवाहन करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है। लडऩे वाले प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में दमखम से जुट जाएं और जिला कमेटी को अपना बायोडाटा प्रस्तुत कर दें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

