अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के एनईपी पाठ्यक्रम के स्नातक व परास्नातक के पहले सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षा आठ जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें 2 लाख 6 हजार 984 स्नातक एवं परास्नातक के छात्र शामिल होंगे।परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए 19 नोडल केंद्र एवं 509 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा करने जा रहा है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड और वेरिफिकेशन महाविद्यालय केंद्रों को प्राप्त होगा।
विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर समेत संबद्ध महाविद्यालयों में नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरो के साथ सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट और सभी कॉलेजों की लॉग-इन पर उपलब्ध कराया गया है। स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर हेतु निर्धारित 509 केंद्रों पर ही कराई जाएंगी। नकल विहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सचल दल गठित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी केंद्र परीक्षा हाल के सीसीटीवी को सक्रिय रखते हुए कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

