सोहावल-अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। प्रतिष्ठा पूर्ण अधिवक्ता संघ सोहावल का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। 48 सदस्यों वाले सदन में शत प्रतिशत हुए मतदान के बाद शाम को गणना कराई गई। जिसमें कड़े मुकाबले में सुरेश कुमार रावत ने अध्यक्ष पद पर दो मतों से विजय हासिल की। इन्हें कुल 25 मत मिले।जबकि रनर रहे अनूप कुमार पाण्डेय मुन्ना को 23 मत मिला। मंत्री पद पर निर्वाचित हुए बैजनाथ पाण्डेय को 35 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे मोहम्मद मुकीम को 12 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां एक मत अवैध घोषित हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार वशिष्ठ नारायण पाण्डेय और घप्पू के बीच मुकाबला रहा। बैजनाथ पाण्डेय 33 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि गप्पू को केवल 15 मत ही मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

