गोसाईंगंज अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के लालपुर बनकठवा गांव में बीती देर शाम मजदूरी कर घर जा रहे एक व्यक्ति को एक शराबी ने बुरी तरह से पीट डाला।पीडि़त सत्यनारायण पुत्र घिर्राऊ का कहना है कि बीती देर शाम वह मजदूरी करके घर वापस जा रहा था।आरोप है कि उसी समय घर के मोड़ के पास सिंहोरिया गांव के निवासी प्रदीप यादव पुत्र गंगाराम पूरी तरह शराब के नशे में बैठा था।उसे देख अचानक उसने अपशब्द कहते हुए उसपर लाठी लेकर टूट पड़ा।जब वह चिल्लाने लगा तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक पीडि़त की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्जकर पड़ताल कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

