गोसाईंगंज-अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के हरदी गांव के मजरे गंगादीन का पुरवा में बीती देर शाम आग सेक रहे व्यक्ति को कुछ लोगो ने बुरी तरह से पीट डाला। पीडि़त संतोष कुमार पुत्र हरिश्चंद्र कहना है कि बीती शाम वह गांव के ही रामलाल के घर आग सेंक रहा था।आरोप है कि उसी समय गांव के ही सोनू पुत्र रामसुभावन,शिवनायक पुत्र रामजियावन, ऋषभ पुत्र रामभवन अपने एक अन्य साथी (नाम पता अज्ञात) के साथ आये और कुछ बात को लेकर अपशब्द कहने लगे।जब उसने इसका विरोध किया तो चारो मिलकर लात घूंसों व चारपाई के पावे लेकर उसपर टूट पड़े और बुरी तरह से पीट डाला। एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक पीडि़त की तहरीर पर तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

