-पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने अयोध्या विधानसभा में आयोजित कियासाथी समागम व पीडीए प्रहरी सम्मेलन
अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने शहर के ताराजी रिसार्ट में अयोध्या विधानसभा के संयोजन में साथी समागम व पीडीए प्रहरी सम्मेलन आयोजित कर सभी को धन्यवाद देते हुए नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामना दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने व संचालन नि महासचिव महानगर हामिद जाफर मीसम ने किया, कार्यक्रम में मुशायरा व कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें जौहर कानपुर,बेलाल सहारनपुरी, जमुना उपाध्याय, ने अपनी शायरी से कार्यक्रम में श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी, उनके साथ शहर के अली सईद,जमशेद फैजाबाद, ताराचंद तन्हा,अशोक टाटम्बरी,रवीन्द्र निषाद ने भी कार्यक्रम में अपनी कविताएँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आए लोगों ने प्रदेश में 2027 में श्री अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया पूर्व मंत्री ने कहा कि आज पीडीए समाज के साथ ही अन्याय नहीं हो रहा है बल्कि आज ब्राह्मण समाज की भी भाजपा में बेइज्जती हो रही है, अयोध्या में आए दिन हत्या बलत्कार ऐसी घटना आम हो गयी है शहनवां में दलित बेटी के बाद आज एक और नाबालिग मुस्लिम बेटी की हत्या हो जाती है, भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं,नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी को नए वर्ष की बधाई देते देते हुए कहा आज भाजपा शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार से सभी वर्ग परेशान है। अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने साथी समागम में आए हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और साथियों को नए वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को 2027 में पूरी मेहनत और लगन से लग जाना है अबकी अयोध्या के साथ पांचो सीट जीतकर प्रदेश में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर साथी समागम पर आए हुए महानगर/ अयोध्या विधानसभा के पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं व पीडीए प्रहरी वह देवतुल्य अयोध्या वासियों ने एक स्वर में 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नि. जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव निव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी, अनूप सिंह,हाजी फिरोज खा गब्बर,बलराम मौर्या, बख्तियार खान, तरजीत गौड़, गोपीनाथ वर्मा, दान बहादुर सिंह, मंसूर इलाही, राष्टीय महासचिव अधिवक्ता शावेज जाफरी,सुनील रावत,अपर्णा जयसवाल , फहमीदा कुरैशी, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, संजय सिंह, प्रवीण राठौर शक्ति जयसवाल, संजय चौधरी,अरौनी पासवान,पार्षद विशाल पाल ,कृष्ण गोपाल यादव, जगत नारायण यादव,औरंगजेब खान,अर्जुन यादव ,उमेश यादव, छोटू यादव, राम अजोर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक फरीद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र शीवाशु तिवारी,लड्डू लाल यादव, ननकन यादव, आकीब खान, शहबाज लकी,अनस खान, शिव शंकर विशाल पाल, शिवा, लाल बहादुर शुक्ला, अनिल यादव, मंजीत यादव, पूजा वर्मा,श्रय वर्मा, शिव लाल यादव, शिव बरन यादव, इश्तियाक खान, मुकेश यादव, डॉ घनश्याम यादव,अजय यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, राजनाथ यादव, राम नेवल पाल, करन यादव मुन्नू, दीपक यादव राधे, कल्लू यादव, अखिलेश चौबे, गोविंद यादव,मंजीत यादव,रतनेश जयसवाल,शक्ति जयसवाल,बृजेश चौहान, रोहित यादव भललू ,राहुल यादव पिंटो, टोनी सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

