सोहावल-अयोध्या 5 जनवरी (आरएनएस)। दि आयुष्मान फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोहावल में नेशनल हाईवे पर मौजूद एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई।जो लगभग दो घंटे तक चली। बैठक की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र पांडेय ने की। उन्होंने बैठक के अंत में संस्था द्वारा भविष्य में कुछ नए सामाजिक विषयों पर कार्य करने की योजना भी प्रस्तुत की ।बैठक में हाल ही में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर धनंजय सिंह एवं जलज मौर्या ने संस्था के सभी सदस्यों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।वहीं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विनोद वर्मा एवं पंकज पांडेय ने सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया । विक्की सिंह और विकास वर्मा ने कहा कि समाज सेवियों एवं पत्रकारों का सम्मान करना संस्था की एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल रही है। जिससे लोगों में सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह और समर्पण बढ़ता है।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पवन पटेल, विनोद वर्मा, पुष्पेन्द्र पांडेय, धनंजय सिंह, रिंकू चौहान, सतीश चौहान, विकास वर्मा, रंजीत मौर्या, जलज मौर्या, पंकज पांडेय, विक्की सिंह, संदीप सिंह, सत्य प्रकाश गांधी पांडेय,उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, रचित गुप्ता, सुरेंद्र कोरी, सौरभ वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

