बाराबंकी 5 जनवरी (आरएनएस)। रमा शुक्ला सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व विधायक एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार के मंत्री रहे स्व. पं. श्याम लाल बाजपेयी की 26वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे देवा रोड स्थित गांधी भवन में स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर करेंगे। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व विधायक सरवर अली, वयोवृद्ध गांधीवादी राजनाथ शर्मा, जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमैन प्रशांत शुक्ला, उप्र को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य कई प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी रमा शुक्ला सेवार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री शिव शंकर शुक्ला ने दी। श्री शुक्ला ने बताया कि स्व. पं. श्याम लाल बाजपेयी की पुध्यतिथि पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, प्रबुद्धजन, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

