बाराबंकी 5 जनवरी (आरएनएस)। सोमवार को बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही बालाजी कप अंडर 12 में लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट अकादमी ने 51 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट अकादमी की तरफ से रनित कपूर ने सर्वश्रेष्ठ 50 रन, अक्षांश यादव ने 37 रन एवं अजिंक्य शुक्ला के 34 रनों की बदौलत 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 223 रन बनाए। क्रिएटर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रेयश अग्रहरी, अग्रिम वर्मा, दिव्यांश वर्मा आरव सैनी ने क्रमश दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएटर क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रखर कुमार ने नाबाद 60 रन, उत्कर्ष वर्मा ने 30 रन एवं फैजान के 11 रनों की बदौलत 45 ओवरों में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हुजैफा खान ने सर्वाधिक 2 विकेट, मिहिर सिंह, विवान सूर्यवंशी, रनित कपूर, हर्षित सिंह, अक्षांश यादव ने क्रमश: एकदृएक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रनित कपूर को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अंडर 16 टीम के कोच श्री अंशुल कपूर, लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट अकादमी के कोच इरफान खान आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

