राज्य स्तरीय लेदर बॉल बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन शुरूआत
बाराबंकी 5 जनवरी (आरएनएस)। लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही अयोध्या कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में बेसिक 11 आगरा, सुल्तानपुर सुपर किंग्स एवं फर्रूखाबाद फाइटर ने जीत दर्ज की। लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड-ए पर खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बेसिक-11 आगरा की तरफ से अनिल यादव ने 51 रन एवं मनजीत चाहर के नाबाद 48 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 188 रन बनाए। मैनपुरी बेसिक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितिन मुकेश एवं अनूप चौहान ने क्रमश: तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी बेसिक की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपेंद्र यादव ने 18 रन एवं नीरज यादव के 15 रनों की बदौलत 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। बेसिक 11 आगरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजय सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेसिक 11 आगरा के अनिल यादव को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए दिया गया। लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड-ए पर खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी फर्रुखाबाद फाइटर के आराध्य रुद्र मिश्रा ने 36 रन एवं रवि के नाबाद 23 रनों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर रन बनाए। बेसिक 11 मथुरा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कर्मवीर सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक 11 मथुरा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चीकू चाहर ने 25 रन एवं देबू मसब के 23 रनों की बदौलत 93 रनों पर ऑल आउट हो गई। फर्रुखाबाद फाइटर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए योगेश (राणा) ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार योगेश (राणा) को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। लॉड्र्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड-बी पर खेले गए मैच में सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तानपुर सुपर किंग्स की तरफ से प्रदीप यादव ने नाबाद 63 रन एवं धर्मेंद्र कुमार यादव के 59 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 197 रन बनाए। प्रयागराज बेसिक टीचर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लव यादव एवं संदीप कुमार ने क्रमश: 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज बेसिक टीचर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष तिवारी ने 36 रन एवं विजय तिवारी के 23 रनों की बदौलत 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुल्तानपुर सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रदीप यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुर-स्कार प्रदीप यादव को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर आयोजक समिति के आशीष कुमार श्रीवास्तव (फाउंडर ऑफ़ डिवाइन इंटरप्राइजेज), आयोजक सचिव लोकेश शुक्ला (बाराबंकी), प्रवीण सिंह, आलोक पाठक, विनीत सिंह, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

