संत बद्री प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर पहुंचे राज्यमंत्री, संत सम्मेलन और भंडारे का हुआ आयोजन
रामसनेहीघाट, बाराबंकी 5 जनवरी (आरएनएस)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के भिटरिया वार्ड में संत बद्री प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर संत सम्मेलन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश शर्मा, संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमोली धाम के महंत कमलेश दास जी महाराज ने संत बद्री प्रसाद शर्मा के जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला, जो समाज को सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने संतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत बद्री प्रसाद शर्मा जैसे महापुरुषों की स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। मंत्री ने आयोजकों की पहल की सराहना की। सम्मेलन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर 350 से अधिक संत-महात्माओं को दान स्वरूप बैग और मुद्रा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम शर्मा, परशुराम शर्मा, उत्तम शर्मा, विभाग संघ चालक गंगा बख्श सिंह, बलराम शुक्ल, दिलीप मिश्रा, सुनील शास्त्री, सुरेंद्र मिश्रा, अभिषेक मौर्य, अवधेश मिश्रा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

